Kausambi News: गोराजू की रामलीला में ताड़का वध का मंचन
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में चल रही रामलीला में मंगलवार रात मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन गमन का प्रसंग देखकर दर्शक व्याकुल हो गए। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। लीला के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह करते हैं।गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ दोनों राजकुमारों को उनके साथ भेज देते हैं। वन में भगवान श्रीराम ताड़का समेत अन्य राक्षसों का वध कर ऋषि-मुनियों को भयमुक्त करते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामजन्म और ताड़का वध का मंचन देख गूंजे जयकारे इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.