Kausambi News: गैर इरादतन हत्या के आरोपी को दस साल की कैद
कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: पिपरी के सिंहपुर गांव निवासी रामदीन पुत्र सम्पत ने पुलिस को 19 सितंबर वर्ष 2021 को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके भतीजे सचिन को पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। रामदीन की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी जय सिंह पुत्र फूलचंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गुरुवार को अदालत ने इस प्रकरण में अपना फैसला सुनाया। इसके बाद शासकीय अधिवक्ता ने गवाहों को परीक्षित कराया। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। आरोप साबित होने पर अदालत ने आरोपी जय सिंह पुत्र फूलचंद्र निवासी सिंहपुर को दस साल के कैद की सजा सुनाई। साथ ही छह हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.