Kausambi News: गैंगस्टर एक्ट के दो दोषियों को चार-चार साल की कैद
कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- Kausambi News: गैंगस्टर एक्ट के मामले में गुरुवार को न्यायालय ने दो अभियुक्तों को चार-चार वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोषी सीताराम उर्फ चिर्रा और गुड्डू निवासी ननमई, थाना कोखराज के खिलाफ 30 अक्तूबर 2016 को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल ने प्रभावी पैरवी की। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.