Kausambi News: गुमटी रखने के विरोध पर महिला को दी धमकी
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: पिपरी थाने के पेरई गांव में दरवाजे के सामने गुमटी रखने का विरोध करने पर एक महिला को दबंग ने गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी है। पीड़िता सुमित्रा देवी पत्नी रमेश बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि आवासीय पट्टे की जमीन पर बने उनके घर के सामने गुरुवार सुबह गांव का एक युवक गुमटी रखकर छप्पर बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.