कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजीपुर (शिवपुर बसोहनी) गांव की नत्थी देवी पत्नी स्व. सियाराम ने बताया कि उसने स्थानीय चौराहे पर गुमटी खोल रखी थी। इसी से परिवार का खर्च चलता था। पीड़िता के मुताबिक, सोमवार की रात अराजकतत्वों ने पेट्रोल डालकर गुमटी में आग लगा दी। इससे गुमटी जलकर राख हो गया। उसमें रखा 10 हजार रुपया नकद व करीब 20 हजार रुपया कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनीत सिंह ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...