Kausambi News: गिरा विशाल महुआ का पेड़, टला बड़ा हादसा
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: कड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। सौरई बुजुर्ग ग्राम सभा स्थित भोला चौराहा के समीप डेरा में बुधवार भोर करीब चार बजे लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच एक विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ दो तरफ बने घरों के बीच खाली स्थान में गिरा जिससे बड़ा हादसा टल गया।ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि पेड़ किसी मकान या व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहां रह रहे करीब 30 परिवारों के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पेड़ थोड़ा भी इधर या उधर गिरता तो आसपास के घरों को भारी नुकसान पहुंच सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। महेश पाल, नरेश पाल, छोट्टा पंडा, सुशील, नानकु और अखिलेश समेत ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते वह अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.