Kausambi News: गाय को बचाने में ट्रैक्टर के नीचे आया किसान, दर्दनाक मौत
कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: सरायअकिल थाने के जैतपुर पूरे हजारी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। वह अपने निजी ट्रैक्टर में रोटावेटर लगा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ने लगा। सामने गाय को देखकर उसे बचाने के प्रयास में किसान ट्रैक्टर के आगे आ गया और पहिए के नीचे कुचल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैतपुर पूरे हजारी निवासी कपिल विश्वकर्मा (40) पुत्र भागीरथी सोमवार सुबह अपने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर उसमें रोटावेटर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। सामने गाय को बचाने के प्रयास में वह ट्रैक्टर के आगे पहुंच गया और उसकी चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.