Kausambi News: गायब हुआ मोबाइल, खाते से उड़ गए दो लाख
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर। सरायअकिल के कोटिया निवासी गया प्रसाद पुत्र रामस्वरूप साहू ने पुलिस को तहरीर देकर खाते से रुपया गायब होने का आरोप लगाया है। गया प्रसाद ने बताया कि नौ सितंबर वर्ष 2025 को उसका मोबाइल गिर गया था। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद 15 सितंबर को वह चायल में स्थित एसबीआई की शाखा में रुपया निकालने गया तो पता चला कि उसके खाते से लगभग दो लाख रुपये साइबर फ्राड के जरिए निकाल लिए गए हैं।दूसरे खाते से भी 15 हजार रुपये निकाले गए थे। मामले की आनलाइन शिकायत साइबर सेल में की गई थी। सरायअकिल थाना पुलिस ने अब केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.