Kausambi News: गाना गाने से मना करने पर युवक को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के जवई गांव निवासी ऊदल प्रसाद ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह वह दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी राजेश कुमार मिल गया और गाना-गाने के लिए कहने लगा। मना करने पर आरोपी ने गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.