Kausambi News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेश
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: नगर पंचायत अझुवा में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। मुख्य अतिथि धर्मराज मौर्य ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन और कार्यों से देशवासियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। नगर पंचायत कर्मियों के स्वच्छता एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कर्मियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गांधी-शास्त्री जयंती प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.