Kausambi News: गल्ले से रुपये चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ स्थित परचून की दुकान के गल्ले से रुपया चोरी होने का मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पेरई तिल्हापुर मोड़ निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि तिल्हापुर मोड़ पर उसकी परचून की दुकान है। राहुल के अनुसार शुक्रवार को दुकान के गल्ले से 2200 रुपये गायब हो गए। गल्ला खोलने पर रुपये नहीं मिले तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें एक व्यक्ति गल्ले से रुपये निकालता दिखाई दिया। राहुल ने फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई तो आरोपी की पहचान तिल्हापुर मोड़ निवासी केशव नारायण मिश्रा उर्फ आनंद मिश्रा पुत्र रमेश चंद्र मिश्रा के रूप में हुई। दुकानदार ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.