Kausambi News: गर्भवती महिला का फांसी पर लटकता मिला शव
कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नया नगर द्वितीय मोहल्ले में ब्याही एक गर्भवती का शव रविवार सुबह घर के भीतर फंदे से लटका मिला। भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। करारी कस्बा निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि उसने बहन संगीता (26) की शादी 2023 में नया नगर द्वितीय मोहल्ले के रहने वाले अंकुश गुप्ता से की थी। आरोप है कि ससुराल में छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी बहन को परेशान किया जाता था। दहेज की मांग भी की जाती थी। पीड़ित भाई ने का कहना है कि संगीता की फांसी लगाकर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार संगीता सात से आठ माह की गर्भवती थी। उसका करीब दो साल का एक बच्चा भी है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि मायकेवालों ने दहेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.