कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: आदर्श नगर पंचायत अजुहा में महिलाओं की प्रतिभा, आपसी एकजुटता और सांस्कृतिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर के एक मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से आयोजित डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 में महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया की धुन पर नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह में रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और डीजे की धुन ने उत्सव का माहौल बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान महिलाओं के बीच उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप म...