Kausambi News: गड्ढ़ा खोदवाने से मना करने पर पट्टीदारों ने पीटा
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के लौधौर गांव निवासी वहाज उद्दीन ने बताया कि शुक्रवार सुबह सगा भाई मैन उद्दीन उसकी जमीन में शौचालय का गड्ढ़ा खुदवा रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे नजीम अहमद व बेटी आफरीन के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.