कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा पटेल (3) पुत्र गुड्डू पटेल शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गंगा नदी की ओर चला गया। इसी दौरान नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाता चला गया। काफी देर तक मासूम के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब सात बजे गंगा नदी में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से पूरे गा...