Kausambi News: गंगा में घड़ियाल दिखने की चर्चा, सतर्क रहने की अपील
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कड़ा धाम के कुबरी घाट और गोतनी घाट के बीच टापू के पास घड़ियाल दिखाई देने की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों का दावा है कि बाढ़ के पानी के साथ घड़ियाल इस क्षेत्र तक पहुंच गया है। नविकों द्वारा इसका एक वीडियो भी बनाए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने को कहा जा रहा है। कुबरी घाट के पुरोहित प्रमोद पांडेय और गोताखोर मकबूल ने बताया कि मछली पकड़ने वाले लोगों ने गंगा में घड़ियाल देखने की सूचना दी है। मकबूल के अनुसार इससे पहले भी बाढ़ के दौरान दो बार घड़ियाल इस क्षेत्र में देखा जा चुका है, जिसे बाद में नाव और स्टीमर की मदद से नदी के दूसरे हिस्से की ओर खदेड़ दिया गया था। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि बाढ़ के दौरान अनावश्यक रूप से नदी के किनारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.