Kausambi News: गंगा की लहरों में समाया किशोर, दूसरे दिन मिली लाश
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर बुधवार शाम नहाते वक्त एक किशोर गंगा में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को दूसरे दिन उसकी लाश बरामद हुई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मनौरी के धरकार बस्ती निवासी कल्लू का बुधवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार फतेहपुर घाट पर किया गया। इमसें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने के दौरान 17 वर्षीय शेखर उर्फ पेटू पुत्र दिनेश धरकार निवासी मनौरी गहरे पानी में समा गया। यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गंगा की लहरों में समाया किशोर, तलाश जारी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर किशोर की खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक कामयाबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.