Kausambi News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कड़ा धाम का आरती स्थल डूबा
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम में शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर करीब दो फीट बढ़ जाने से घाट पर बना आरती स्थल चबूतरा पूरी तरह जलमग्न हो गया। जलस्तर बढ़ने के कारण घाट किनारे पुरोहितों के तख्त, चौकियां और अन्य सामग्री भी पानी में डूबने लगीं, जिन्हें सुबह हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घाट के पुरोहित पंडित प्रमोद पांडेय और गोताखोर मकबूल अहमद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से घाट की सीढ़ियों पर विशेष बैरिकेडिंग कराने की मांग की, ताकि श्रद्धालु सीढ़ियों से फिसलकर गहरे पानी में न चले जाएं और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यह भी पढ़ें- Katihar News: चिंता: काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा गोताखोर मकबूल अहमद ने बताया कि उनकी टीम लगातार घाट पर निगरानी कर रही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.