Kausambi News: खो-खो प्रतियोगिता में 20 टीमें लेंगी हिस्सा
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में बुधवार को 70वीं नगर उत्तर संभाग विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 आयोजित होगी। इसमें नगर उत्तर संभाग के शासकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों की करीब 20 टीमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के मानकों के परीक्षण के बाद आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय को सौंपी गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पांच सदस्यीय टीम और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। अध्यक्षता प्रबंध निदेशक डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला करेंगे। यह जानकारी क्रीड़ा शिक्षक व आयोजन सचिव जगदीश कुमार मौर्य ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.