Kausambi News: खेत से लौट रही महिला की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा (गड़रियन का पूरा) गांव में खेत से लौट रही महिला की हत्या का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे की तलाश शुरू कर दी है। ओसा (गड़रियन का पूरा) गांव की मीरा देवी पत्नी रवि करन सेन ने बताया कि सोमवार सुबह वह चारा लेने खेत गई थी। लौटते वक्त रास्ते में परिवार की सुषमा देवी मिल गई और पारिवारिक बातों को लेकर गाली देने लगी। विरोध करने पर अपने बेटे विपिन कुमार के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी विपिन ने हाथ में पहने चुल्ले से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे पीड़िता अचेत होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.