Kausambi News: खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने मार डाला
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: सदर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पूरब गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने मार डाला। अचानक सांड़ ने हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सेलरहा पूरब निवासी शिव नारायण (46) पुत्र छोटेलाल ईट-भट्ठा में काम करके परिजनों का भरण पोषण करता था। हाल ही में वह भट्ठे से वापस आया था। अबकी बार उसने खेत में धान की नर्सरी तैयार की थी। गुरुवार की शाम को शिवनारायण खेत में था। इसी दौरान वहां सांड़ पहुंच गया। सांड़ धान की नर्सरी चरने लगा तो शिवनारायण ने उसको डंडा दिखाते हुए भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। दौड़ा-दौड़ाकर उसको पटका। इससे उसको गंभीर चोटें आइ्र। शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर आए तो सांड़ भागा। आनन-फानन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.