कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 29 अगस्त की सुबह खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई।इस दौरान पता चला कि चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के खादर कटैया गांव का छोटू पुत्र सूर्यभान बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...