कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: शारदीय नवरात्र में जहां जगह-जगह मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हो रही है। वहीं, कौशाम्बी में नौवीं की एक छात्रा ने अदम्य साहस का परिचय देकर नारी शक्ति की मिसाल पेश की है। सूनसान रास्ते पर अगवा करने की कोशिश कर रहे आरोपी का उसने डटकर मुकाबला किया। दांत काटकर उसके चंगुल से खुद को छुड़ा लिया। उसकी हिम्मत ने संकट की घड़ी में आत्मरक्षा व सूझबूझ का महत्व भी रेखांकित किया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला के मुताबिक, उसकी 14 वर्षीय बेटी नेवादा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। पांच अक्तूबर को छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार लकड़ू उर्फ दिनेश सिंह निवासी कादिरपुर, नेवादा ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगा।...