Kausambi News: खाद्य सुरक्षा टीम ने काजीपुर में की छापेमारी
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: शनिवार को शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने चरवा बाजार में छापेमारी किया। इस दौरान टीम द्वारा मिलावट की आशंका पर दूध व पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा काजीपुर में फंगस लगी बर्फी व लड्डू मौके पर नष्ट कराया गया। टीम ने चरवा स्थित ब्रिज मोहन पांडेय की डेयरी का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर पनीर एवं दूध का नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया। इतना ही नहीं खाद्य कारोबारकर्ता को परिसर की नियमित साफ सफाई रखने एवं दूधियों का रिकार्ड संरक्षित रखने को निर्देशित किया। तत्पश्चात टीम कोखराज/महमदपुर काजी स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां विश्वकर्मा स्वीट हाउस पर लगभग 20 किलो बर्फी फंगस लगी पाई गई, साथ ही लगभग 25 किलो लड्डू फंगस लगा पाया गया। जिसे मौके पर नष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.