कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: दोआबा की पुलिस ने अपराधियों के लिए कमाल का चक्रव्यूह रचा। खाकी के इस चक्रव्यूह में महीने भर के भीतर ही 100 शातिर बदमाश फंस गए। इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर दी गई है। कार्रवाई के चलते काफी हद तक बदमाशों की कमर टूटी है। एसपी ने दावा किया है कि अपराध पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी कानून व्यवस्था विरोधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कप्तान सत्यनारायण प्रजापत ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह शुरू किया है। इस अभियान के तहत महज एक महीने में 100 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। खाकी की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के मनोबल को काफी झटका लगा है। एसपी ने विशेष अभियान की शुरूआत में ही सभी सर्किल अफसरों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए...