कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कार को ओवरटेक करने के प्रयास में टमाटर से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक बाल-बाल बच गया। डीसीएम सैनी मंडी से टमाटर लादकर जबलपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डीसीएम में भरे टमाटर सड़क पर बिखरते ही ग्रामीणों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। हालांकि, यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावित नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...