Kausambi News: खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़, परिधानों की बढ़ी मांग
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली के पर्व को अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में घरों की साफ-सफाई और पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ नए कपड़ों की खरीदारी को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। त्योहार पर परिवार के हर सदस्य को नए परिधान पहनाने की तैयारी में लोग स्थानीय बाजारों से लेकर प्रयागराज तक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।दीपावली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपने लिए साड़ी, सूट और आकर्षक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं, तो युवतियां और बच्चे नए डिजाइन के कपड़ों को पसंद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Amazon Diwali Sale: कुर्ता-पायजामा से जैकेट सेट तक, पुरुषों के लिए देखें 7 फेस्टिव वियर डिजाइन वहीं पुरुषों में कुर्ता-पायजामा की विशेष मांग है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.