कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा के वार्ड नं 14 सरदार पटेल नगर (भीटी पर) में राजू के घर से घोसरा मोड़ तक करीब 35 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए लोगों ने नारेबाजी कर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। खराब निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में वार्ड के लोग गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल जांच कराने की मांग की। हालांकि ईओ ने कार्य को रुकवाकर जांच के आदेश दिए हैं। वार्ड के लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों...