कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: गोराजू, हिसं। सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में हो रही रामलीला सोमवार की रात खरदूषण वध और सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।रामलीला में दिखाया गया कि शूर्पणखा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण से विवाह करने की इच्छा जताती है। दोनों भाइयों के इनकार करने पर वह क्रोधित हो जाती है। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। अपमानित शूर्पणखा अपने भाई खरदूषण के पास पहुंचकर पूरी घटना बताती है। इसके बाद खरदूषण सेना लेकर राम-लक्ष्मण से युद्ध करने पहुंचता है, जहां भगवान श्रीराम उसका वध कर देते हैं। भाई की मौत का बदला लेने के लिए रावण छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, स्टेज प्रबंधक न...