कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रेम नारायण यादव ने बताया कि उनके मंझनपुर स्थित कार्यालय में एयर कंडीशनर लगा हुआ था। 6/7 जुलाई की रात चोर इसका आउट डोर खोल ले गए। घटना की जानकारी कार्यालय कर्मचारियों को अगली सुबह हुई। इस पर कार्यालयाध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...