कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव के समीप शनिवार रात क्रेटा की टक्कर से कार सवार कुनबा जख्मी हो गया। हादसे के बाद पीड़ितों का हजारों रुपया कीमत का सामान भी चोरी हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव निवासी नितिन मुकेश ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी, दो बच्चों और चचेरे भाई के साथ कार से दिल्ली से घर लौट रहे थे। कशिया गांव के समीप पीछे से आई क्रेटा ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित के साथ उसके परिवार के सदस्य भी जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद पीड़ित ने सामान की जांच की तो बैग गायब मिला। उसमें लैपटॉप समेत तमाम जरुरी अभिलेख भी रखे थे। प्रारंभिक इलाज के बाद दूसरे वाहन से पीड़ित घर चले गए। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा न...