Kausambi News: क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जन्मस्थली का पुराना मकान गिरा
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: इन दिनों लगातार हो रही बरसात अब ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। शहजादपुर गांव में लगातार बारिश के चलते क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जन्मस्थली से जुड़ा पुराना मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। ऐतिहासिक महत्व के इस भवन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में मायूसी छा गई। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। आजादी की लड़ाई में उनके साहस, संघर्ष और योगदान को देश याद करता है। ऐसे में उनकी जन्मस्थली से जुड़े इस ऐतिहासिक मकान का उचित संरक्षण न हो पाना ग्रामीणों के लिए दुख का विषय है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से पुराना और पहले से जर्जर मकान कमजोर हो गया था। बारिश के बीच अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.