Kausambi News: कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले का मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असदुल्लागंज मजरा पट्टी परवेजाबाद निवासी राजकुमार पुत्र गयावल ने बताया कि पड़ोसी गनेशदीन से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर आठ अगस्त को वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों अमर सिंह, राम सिंह, विजय, मिथुन, धर्मेंद्र, अजय, नाती राजन, रिषभ एवं चार बहुओं के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी पीटा। पत्नी रवीना के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मामले में अदालत के आदेश पर बुधवार को मुकदमा कायम किया गया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.