Kausambi News: कोचिंग से घर लौट रहे छात्र का छीना मोबाइल
कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: कड़ा गांव निवासी अरबाज पुत्र असलम ने बाइक सवार दो लोगों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र के अनुसार, वह रविवार शाम करीब आठ बजे सिराथू से कंप्यूटर कोचिंग करके साइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वो दारानगर हरबंसा तालाब के पास पहुंचा कि टेंढ़ीमोड़ की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर दारानगर की ओर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.