कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: पिपरी थाना इलाके में गुरुवार सुबह कोचिंग जा रही 10 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को रोककर अश्लील बातें की और गलत नीयत से छुआ। छात्रा के शोर मचाने पर युवक स्कूटी से भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...