Kausambi News: कोखराज में पेड़ के नीचे अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम स्थित नौढिया मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस के साथ सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे। तकरीबन घंटों मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास शराब की बोतल और पानी मिलने से पुलिस को आशंका है कि कहीं रात को यह अधेड़ शराब पिया होगा और रात भर बाहर खुले में सोने की वजह से इसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शरीर पर चोट के निशान कहीं भी नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मृतक की फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.