Kausambi News: कॉलेज के 25 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक टूर पर रवाना
कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज करारी से शुक्रवार को 25 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक टूर के लिए रवाना हुआ। प्राचार्य डॉ. एमएस तौफीक, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना और जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अशरफ अब्बास ने सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज करारी द्वारा टूर के लिए विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। शुक्रवार को चयनित बच्चों के वाहन को कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर टूर के लिए रवाना किया गया। टूर में मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षिक जानकारियों के साथ-साथ धार्मिक अध्ययन भी किया जाएगा। दल के साथ मुख्य प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद देव द्विवेदी, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, जंतु विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.