Kausambi News: कॉपी-पेन की जगह नौनिहालों के हाथों में कबाड़ की बोरी
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा हनुमान मंदिर चौराहे के पास इन दिनों छोटे-छोटे बच्चे प्लास्टिक की बोतलें और कबाड़ बीनते नजर आ रहे हैं। जिन नन्हे हाथों में कॉपी-पेन होना चाहिए, उनमें कबाड़ से भरी बोरी दिखाई दे रही है। शिक्षा और बचपन के अधिकार की बातों के बीच यह तस्वीर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है। सुबह से लेकर शाम तक कई बच्चे चौराहे और आसपास के इलाकों में घूमकर प्लास्टिक की बोतलें, कागज और अन्य कबाड़ एकत्र करते हैं। बच्चे बोरी लेकर कूड़े के ढेर और सड़क किनारे कबाड़ तलाशते हैं। इस दौरान उन्हें धूल, गंदगी और वाहनों के बीच काम करना पड़ता है। इससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण कई बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए हैं। जिम्मेदार विभाग यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.