Kausambi News: कैंसर पीड़ित की पत्नी से 1.30 लाख रुपये की ठगी
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव में रहने वाले एक कैंसर पीड़ित की पत्नी से शातिर ने झांसा देकर 1.30 लाख रुपये ठग लिए। अब तकादा करने पर वह गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहा है। रुपयों के अभाव में पीड़िता अपने पति का इलाज नहीं करा पा रही है। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर सोनी निवासी रीता देवी ने बताया कि उसके पति दुर्गा प्रसाद कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं। मुंबई के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता के मुताबिक, कुछ महीने पहले उसकी जान-पहचान करारी के नेता नगर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार पुत्र हरिश्चंद्र से हुई। आरोप है कि अनिल ने बहाने बनाकर महिला से एक लाख 30 हजार रुपये उधार ले लिया। तीन अप्रैल 2026 को 50 हजार, 10 अप्रैल को 25 हजार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.