Kausambi News: कूलर और पंखे हुए फेल, उमस ने निकाला तेल
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: दो दिनों से जिले में बूंदाबांदी होने के बाद हो रही तल्ख धूप के चलते उमस का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि कूलर-पंखे सब फेल हो गए हैं। स्थिति यह हो गई है कि लोगों के बदन में तेल जैसी चिपचिपाहट होने लगी है। दिन हो या रात लोग बार-बार हाथ, पैर व मुंह धुलने को मजबूर हैं। मई-जून में बदन झुलसा देनी वाली गर्मी झेलने के बाद अब दोआबा के लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। मई-जून में कूलर-पंखों के नीचे पहुंचने पर कुछ राहत मिल जा रही थी पर जुलाई माह के पहले सप्ताह में हो रही बूंदाबांदी व तल्ख धूप के चलते बढ़ी उमस ने जीना मोहाल कर दिया है। कूलर-पंखों के सामने बैठने के बाद भी बदन से पसीना बहना बंद नहीं हो रहा है और न ही बदन की चिपचिपाहट ही दूर हो रही है। घर हो या दप्तर, बाग हो या फिर खेत कहीं भी उमस से राहत नहीं मिल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.