कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के बभन पुरवा निवासी मंगलदास लोधी ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली रुख्साना रास्ते में कूड़ा फेंकती है। शनिवार की सुबह इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए अपनी बहन असफिया बेगम, बिल्लो व भाई इरशाद अहमद के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...