Kausambi News: कूड़ा फेंकने से मना करने पर मां-बेटे समेत तीन को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की उमा देवी पत्नी राजू पटेल ने बताया कि खेत में कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर मंगलवार को पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची देवरानी शिमला देवी व बेटे शिवांश को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार, उसके पिता नत्थू, मां, पत्नी, जय सिंह, उसके भाई अमर सिंह, दोनों की पत्नियों व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.