Kausambi News: कूड़ा डंपिंग के विरोध में मुकदमा दर्ज होने से भड़के किसान
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: नगर पंचायत चरवा के वार्ड नंबर नौ सरदार पटेल नगर (पहाड़पुर) स्थित बल्लू तालाब में कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चायल को सौंपकर ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और बस्ती के आसपास कूड़ा डंप किए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। भाकियू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर पंचायत के सफाई कर्मी कस्बे से एकत्रित कूड़ा बल्लू तालाब में डाल रहे हैं। इससे तालाब में गंदगी फैलने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई है। 27 सितंबर को ग्रामीणों और किसानों ने कूड़ा डंप किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.