Kausambi News: कुबरी घाट पर स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट पर बुधवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर युवक का शव बरामद कराया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित झलवा (आईआईआईटी) निवासी रामभजन चौरसिया का 19 वर्षीय बेटा संदीप चौरसिया अपने मित्र शिवम सोनी के साथ कुबरी घाट पर गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके मित्र समेत आसपास मौजूद लोगों ने चीखपुकार शुरू की। बताया गया कि उसे तैरना नहीं आता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना कड़ाधाम थानाध्यक्ष विनीत सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अनुभवी गोताखोर मकबू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.