Kausambi News: कुबरी गंगा घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर गुरुवार को जिला गंगा समिति और नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम के कर्मचारियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। ईओ दिनेश सिंह के निर्देशन में टीम ने गंगा घाट और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की।लोगों से गंगा घाट, सार्वजनिक स्थलों, मंदिर, विद्यालय और अस्पताल के आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। सेवा परमो धर्म के भाव के साथ लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला सफाई अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.