कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को पोषण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुपोषित बच्चों का भौतिक सत्यापन कर उनके स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए नियमित निगरानी और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। सीएचसी कड़ा की टीम ने कहा कि कुपोषण की समय पर पहचान और उचित देखभाल से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। स्वास्थ्य टीम के डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों क...