Kausambi News: किसान पर फावड़े से किया हमला, गंभीर
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरा पंसौर निवासी गुरु प्रसाद किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके खेत के पास से चकरोड गुजरा है। 19 जुलाई की सुबह गांव के ही वीरेंद्र यादव ने जेसीबी लगाकर चकरोड कटवा दी। इसके बाद सोमवार को वह पीड़ित के खेत में पाइप बिछा रहा था। उसको अपने खेत की सिंचाई करना था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई विनोद, बेटे युवराज व सहयोगी गिरधारी के साथ मिलकर पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। फावड़े से हमला किया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.