Kausambi News: किसानों की समस्याओं को लेकर गरजी भाकियू
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: भाकियू अम्बावता गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवई में गुरुवार को डायट मैदान में किसानों की मासिक बैठक हुई। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम न्यायिक ओमप्रकाश को सौंपा। किसानों ने चायल एसबीआई शाखा में ट्रेजरी चालान जमा करने की सुविधा शुरू कराने की मांग की। बताया कि इसके लिए करीब 40 किलोमीटर दूर मंझनपुर जाना पड़ता है। नेवादा के बड़ा पिपरहटा गांव में सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप लगवाने की मांग भी उठाई। किसानों के मुताबिक करीब 150 बीघा जमीन सिंचाई के अभाव में परती रह जाती है। इसके अलावा बिदनपुर ककोढ़ा में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से सप्लाई शुरू कराने, गौशाला का निर्माण कराने और चिल्ला शहबाजी में कैथा तालाब के खराब रास्ते पर इंटरलॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.