कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। सिराथू तहसील परिसर में गुरुवार को भाकियू अंबावता गुट की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग उठाई गई।बैठक के बाद किसान नेताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें बिदनपुर ककोढ़ा में पिछले 14 महीने से लंबित गौशाला निर्माण की मांग प्रमुख रही। किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है और उन्हें रात में खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। ज्ञापन में हटवा रामपुर मड़ूकी और जनकपुर जुवरा के खराब खड़ंजों की मरम्मत, बिदनपुर ककोढ़ा की पानी टंकी चालू कराने, छूटे घरों तक पाइपलाइन पहुंचाने और खराब हैंडपंपों को रीबोर कराने की मांग की गई। ककोढ़ा में सार...