Kausambi News: किशोर से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने का आरोप
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: चक बादशाहपुर गांव में एक किशोर के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। चरवा थाने के चक बादशाहपुर निवासी परसन लाल सरोज ने बताया कि शनिवार शाम गांव के समीप उनके पुत्र अंकित के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने विवाद कर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना में किशोर को चोटें आई है। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी उसके पुत्र के साथ मारपीट की जा चुकी है। आरोपी आएदिन गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.